बारिश से आफत

लगातार बारिश से भरनो प्रखंड में चार ग्रामीणों के मिट्टी के मकान गिरे, घरेलू सामान दबकर बर्बाद

आवश्यक वस्तुओं के क्षतिग्रस्त होने से पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
लगातार बारिश से भरनो प्रखंड में चार ग्रामीणों के मिट्टी के मकान गिरे, घरेलू सामान दबकर बर्बाद

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.


भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार बारिश के कारण प्रखंड के अलग-अलग गांवों में चार ग्रामीणों के मिट्टी के मकान भरभराकर गिर गए.मकान गिरने से जहां ग्रामीणों को रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं घर में रखे घरेलू सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं के क्षतिग्रस्त होने से पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

जानकारी के अनुसार,सुपा टू गांव निवासी लक्ष्मी देवी का मिट्टी का मकान लगातार बारिश के कारण गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.वहीं भड़गांव निवासी सरिता देवी का चार कमरों वाला मिट्टी का मकान भी बारिश का दबाव नहीं झेल सका और भरभराकर गिर गया,मकान गिरने से परिवार के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है.इसी तरह दुम्बो भगतटोली निवासी फुलकारी उरांव का मिट्टी का मकान भी लगातार बारिश के कारण गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया.इसके अलावा पांडा मसिया गांव निवासी अंजली देवी का मिट्टी का मकान भी बारिश के कारण धराशायी हो गया.मकान गिरने से घर के अंदर रखे घरेलू सामान,बर्तन समेत कई जरूरी वस्तुएं मलबे में दबकर बर्बाद हो गईं.

पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण अचानक उनके मिट्टी के मकान गिर गए.मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवार के सदस्यों को रहने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.बारिश के मौसम में खुले या असुरक्षित स्थान पर रहने को लेकर भी पीड़ित परिवार चिंतित हैं.ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास रहने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है.मकान गिरने से आर्थिक नुकसान भी हुआ है और परिवार के सामने रहने के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है.

पीड़ित परिवारों ने अंचल प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का स्थल निरीक्षण कर उचित मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के इस मौसम में प्रशासन की ओर से शीघ्र मदद मिलने से उन्हें काफी राहत मिल सकती है.लगातार हो रही बारिश के बीच मिट्टी के मकानों के गिरने की घटनाओं ने एक बार फिर कच्चे मकानों में रहने वाले ग्रामीण परिवारों की सुरक्षा और आवासीय समस्या को सामने ला दिया है.पीड़ित परिवारों को अब प्रशासन की सहायता और राहत का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, देवरी ओपी पुलिस ने लोगों को माइकिंग के माध्यम से किया सतर्क

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम