आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: 14 वर्षों के बाद देश में एक बार फिर से आगामी 16 मई से जनगणना कार्य शुरू हो रहा है. सिमडेगा में जनगणना कार्य प्रारंभ करने के लिए सारी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. आज प्रेस वार्ता कर डीसी सिमडेगा ने जनगणना संबधी जानकारी दिए.
डीसी सिमडेगा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस बार जनगणना कार्य दो चरणों में पूरी तरह से डिजिटल मोड में की जाएगी. जिसका पहला चरण आगामी 16 मई से 14 जून तक चलेगा. डीसी ने बताए कि इसके पूर्व 01 मई से 15 मई तक आम नागरिक को खुद अपने मोबाइल की सहायता से स्वगणना करना है. इसके लिए वेब पेज पर Se.Census.Gov.In पेज खोल कर स्वगणना की जानकारियां भरनी होगी. सारी ऑनलाइन जानकारी देने के बाद आपको आपकी जानकारी पूर्ण करने का एक सबमिट मैसेज आपके मोबाइल में मिलेगा. जिसे संभाल कर रखना है. 16 मई के बाद जनगणना अधिकारी आपके घर पहुंचे तब उन्हें यह मैसेज साझा करें. जिसे वे लोग सत्यापित करते हुए आपकी डाटा अपलोड पूर्ण करेंगे. डीसी सिमडेगा ने बताए कि स्वगणना से संबंधित एक वृहत कार्यक्रम 01 मई को नगर भवन में आयोजित की जाएगी. जिसमें प्रभुत्व संस्थानों के लोगों को आमंत्रित किया गया है. डीसी सिमडेगा ने बताए कि जनगणना के पहले चरण में 16 मई से 14 जून तक मकान गणना होगा. तथा जनगणना के दूसरे फेज में 09 फरवरी 2027 से परिवार के सदस्यों की गणना होगी.
यह भी पढ़ें: गांडेय में अमृत सरोवर के नाम पर करोड़ों की लूट की जांच हो - ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव