योजना

सिमडेगा डीसी से इंडियन ऑयल की टीम ने मुलाकात कर इंडियन ऑयल की सीएसआर योजनाओं की दी जानकारी

बैठक में उपायुक्त ने महत्वपूर्ण योजना के संबंध में इंडियन ऑयल को विस्तृत परियोजना प्रस्ताव का निर्देश दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सिमडेगा डीसी से इंडियन ऑयल की टीम ने मुलाकात कर इंडियन ऑयल की सीएसआर योजनाओं की दी जानकारी

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) भुवनेश्वर क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने आज सिमडेगा के  उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की. बैठक के दौरान सिमडेगा जिले में इंडियन ऑयल द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई.

बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित तीन-चार नई सीएसआर योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में उपायुक्त ने इनमें से एक महत्वपूर्ण योजना के संबंध में इंडियन ऑयल को विस्तृत परियोजना प्रस्ताव (Proposal) तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके.

इसके अतिरिक्त, वर्तमान में संचालित सीएसआर परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई.  उपायुक्त ने इन योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, जिससे इनका लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुँच सके.

इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से महाप्रबंधक संजीव कुमार सामल, स्टेशन प्रभारी संतोष कुमार बेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, डीसी सिमडेगा ने दिए निरंतर छापेमारी करने के निर्देश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.