न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण झारखंड में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना है. खराब मौसम का असर अब उड़ान पर भी पड़ता दिख रहा है.
खराब मौसम को देखते हुए रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आने वाली इंडिगो फ्लाइट (6 ए 7325) कैंसिल कर दी गई है. यह विमान शाम 5:30 बजे रांची आने वाली थी. वहीं दूसरी फ्लाइट 6इ 7317, विलंब से चल रही है. यह फ्लाइट 3:20 बजे आने वाली थी, जो कि अब 5:05 बजे आएगी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी! आज शाम से बदलेगा मौसम; राँची में रेड अलर्ट