संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पीएमश्री अपग्रेड प्लस-2 हाई स्कूल रतनाग में मंगलवार को विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिट्टी जांच से संबंधित महत्वपूर्ण एवं विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मिट्टी की गुणवत्ता, उसकी जांच की प्रक्रिया तथा मृदा स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा.
कार्यक्रम के दौरान बीटीएम यूसुफ आजाद एवं प्रशिक्षक बिमलेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को मिट्टी जांच के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मिट्टी की जांच के माध्यम से खेत की मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की स्थिति का पता लगाया जा सकता है. इसके आधार पर फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों एवं उर्वरकों का संतुलित उपयोग किया जा सकता है.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने विद्यार्थियों से कार्यक्रम में मिली जानकारी को व्यवहारिक जीवन से जोड़ने तथा कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की.
इस अवसर पर शिक्षक उपेन्द्र कुमार, महताब आलम, आरिफ हुसैन, अरविंद कुमार, फहीमुद्दीन अंसारी, गिरीश पांडेय, श्रीनिवास कुमार सिंह, शैलेंद्र पाठक, नरेश शर्मा, शहजाद आलम सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर विशाल आम का पेड़ धराशायी, आवागमन बाधित