नेहा बोरा पर फेंकी गयी स्याही

विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गयी स्याही, आरोपी युवक लिया गया हिरासत में  

आंसू गैस और पैलेट गन से नहीं डरे, तो स्याही से क्या डरेंगे: नेहा बोरा

By : Ark Sahuliyar
विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गयी स्याही, आरोपी युवक लिया गया हिरासत में  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. शुक्रवार को आंदोलन के समर्थन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) द्वारा निकाले गए विधानसभा मार्च के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक ने स्याही फेंकने की कोशिश की. 

घटना के बाद मौके पर मौजूद AISA कार्यकर्ताओं और छात्रों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए युवक को हिरासत में लिया. भीड़ के बीच से उसे सुरक्षित बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. घटना के बाद नेहा बोरा ने कहा कि, "आंसू गैस और पैलेट गन से नहीं डरे, तो स्याही से क्या डरेंगे". 

AISA ने निकाला विधानसभा की ओर मार्च 
इससे पहले नेहा बोरा रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं, जहां पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से उन्होंने मुलाकात की और उनके आंदोलन को समर्थन दिया. इसके बाद उनके नेतृत्व में AISA और विभिन्न वामपंथी एवं जनवादी छात्र संगठनों ने झारखंड विधानसभा की ओर मार्च निकाला. दरअसल, JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर छात्र पिछले लगभग दो सप्ताह से आंदोलनरत हैं. प्रदर्शनकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जेपीएससी परीक्षा अनियमितता के खिलाफ अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की स्वास्थ्य जानकारी लेने पहुंचे इरफान अंसारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.