SIR अभियान

पलामू: SIR अभियान में तेजी लाने के निर्देश, एसडीओ बोले- आज ही पूरा करें शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण

SIR अभियान के तहत प्रपत्रों के डिजिटलीकरण कार्य आज ही शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

By : News11 Bharat
पलामू: SIR अभियान में तेजी लाने के निर्देश, एसडीओ बोले- आज ही पूरा करें शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण

न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत प्रपत्रों के डिजिटलीकरण कार्य में तेजी लाने को लेकर हुसैनाबाद नगर पंचायत सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में सभी बीएलओ, स्वयंसेवकों एवं पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आज,19 जुलाई तक एसआईआर प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. 

उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रत्येक पात्र मतदाता का प्रपत्र समय पर डिजिटाइज हो, ताकि कोई भी नागरिक इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे. उन्होंने बीएलओ एवं स्वयंसेवकों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर लंबित प्रपत्रों का शीघ्र निष्पादन करने तथा डिजिटलीकरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य की सतत निगरानी कर लक्ष्य समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी. बैठक में हुसैनाबाद के अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन, नगर प्रबंधक हिमानी बारा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, बीएलओ एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे. बैठक के दौरान एसआईआर प्रपत्रों के डिजिटलीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़: 30 परीक्षा केंद्रों पर JSSC परीक्षा का आयोजन,  निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त ऋतुराज

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.