वाहन जांच

हाटगम्हरिया में खनिज वाहन और बाइक चालकों पर सघन जांच, 22 पर लगाया गया जुर्माना

जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार और थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के नेतृत्व में चला संयुक्त जांच अभियान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हाटगम्हरिया में खनिज वाहन और बाइक चालकों पर सघन जांच, 22 पर लगाया गया जुर्माना

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क सुरक्षा और अवैध खनिज परिवहन पर लगाम कसने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार और थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के नेतृत्व में हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया.

अभियान के तहत हाटगम्हरिया-जैतगढ़ रोड पर खनिज परिवहन कर रहे 60 वाहनों की गहन जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने पर 14 वाहनों से जुर्माना वसूला गया. जांच के दौरान अधिकारियों ने चालकों के लाइसेंस, परमिट, ओवरलोडिंग और खनन से संबंधित दस्तावेजों का मिलान किया.इसके साथ ही क्यूरा जंगल और आसपास की बस्ती में पड़ने वाले सभी खतरनाक मोड़ों का भी निरीक्षण किया गया. दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वहां स्पीड ब्रेकर लगवाने, वार्निंग साइन बोर्ड लगाने और सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है.यातायात नियम तोड़ने पर अभियान में 8 मोटरसाइकिल चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया.

इस मौके पर डीटीओ गौतम कुमार और थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने खनिज परिवहन में लगे वाहन मालिकों से अपील की कि वे सुरक्षित तरीके से परिवहन करें और खनन व परिवहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें. उन्होंने सभी चालकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने की भी सख्त हिदायत दी. अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.