झारखंड का मौसम

जारी है रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला, 10 जुलाई मौसम रहेगा मेहरबान, लगातार बारिश से परेशानियां भी बढ़ीं

नदियों के जलस्तर में हुई है वृद्धि, निचले इलाकों में जलभराव बना परेशानी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जारी है रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला, 10 जुलाई मौसम रहेगा मेहरबान, लगातार बारिश से परेशानियां भी बढ़ीं

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जुलाई महीने में दिन बीतने के साथ-साथ बारिश होने की भविष्यवाणी भी आगे बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग अब बारिश की जो सम्भावना जता रहा है, उसके अनुसार 10 जुलाई तक बारिश धरती को भिगोते रहेंगे. बारिश से जलभराव के साथ प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ परेशानियां बढ़ी हैं, लेकिन लगातार हो रही वर्षा से सुहाना हुआ मौसम लोगों को भा रहा है. मौसम विभाग ने  10 जुलाई तक बारिश के साथ तेज हवाओं और वज्रपात की घटनाओं का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी अच्छी बारिश की सम्भावना जताई है. कुछ जिलों में मध्यम दर्जे तो कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. 30 से 40 किमी की हवाओं के साथ वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती है. इसके साथ मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है कि मौसम का रुख देखकर ही घर से बाहर निकलें अगर घर से बाहर हैं तो खराब मौसम में ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें.

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश रामगढ़ के डीवीसी में दर्ज की गई है. यहां 96 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है. रांची, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम समेत अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है. झारखंड की अधिकांश नदियों में जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है. निचले स्थानों में जलभराव की घटनाएं भी खूब हुई है. नदियों में जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव के कारण आवागमन में भी परेशानियां बढ़ी हैं. फिलहाल रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा. 

यह भी पढ़ें: चर्चित पुलिस-मुठभेड़ मामला: झारखंड हाई कोर्ट से नक्सली लक्ष्मण गंझू उर्फ कोहराम जी को मिली जमानत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.