न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: मानहानि मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रांची सिविल कोर्ट पहुंचे. MP MLA की विशेष कोर्ट में वह उपस्थित हुए. इसके बाद 10-10 हजार के दो निजी मुचलके पर उन्हें जमानत मिल गई. इरफान अंसारी के खिलाफ भाजपा नेत्री राफिया नाज ने मानहानि का शिकायत वाद दर्ज कराया था. जिसमें उन्होंने विधायक इरफान अंसारी पर स्त्री लज्जा भंग करने ,,धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और जानबूझकर अपमानित करने का आरोप लगाया है. 4 अगस्त 2020 को इरफान अंसारी ने एक निजी न्यूज चैनल के इंटरव्यू में राफिया नाज के पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिससे आहत होकर रफिया नाज ने शिकायतवाद का मामला दर्ज कराया था.
यह भी पढ़ें: 3 दिन में राशन कार्ड सत्यापन के केंद्र के आदेश पर भड़के इरफान अंसारी, बोले- ‘किसी के दबाव में नहीं काटेंगे नाम’