मानसून

किस्को प्रखंड क्षेत्र में जमकर बरसे बदरा, किसानों के मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान

सोमवार की झमाझम बारिश से धान रोपाई को मिली रफ्तार, खेतों में फिर से लौटी रौनक.<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
किस्को प्रखंड क्षेत्र में जमकर बरसे बदरा, किसानों के मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान

न्यूज11  भारत

किस्को/डेस्क: लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी. पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश के कारण धान रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा था. पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेतों में नमी की कमी बनी हुई थी और किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बादलों का इंतजार कर रहे थे. इधर सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते घने बादलों ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया. इसके बाद कई घंटों तक हुई अच्छी बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे धान रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गईं. बारिश के बाद खेतों में किसानों की चहल-पहल बढ़ गई और कई स्थानों पर किसान परिवार धान की रोपाई फिर से में जुट गए.

किसानों का कहना है कि इस वर्ष बारिश की अनियमितता के कारण खेती को लेकर चिंता बढ़ गई थी. समय पर वर्षा नहीं होने से धान की नर्सरी तैयार होने के बावजूद रोपाई शुरू नहीं हो पा रही थी. अब अच्छी बारिश होने से खेती-किसानी को नई उम्मीद मिली है. किसानों ने कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह नियमित बारिश होती रही तो धान रोपाई का कार्य समय पर पूरा हो जाएगा और फसल की अच्छी पैदावार की संभावना बढ़ जाएगी. स्थानीय किसानों का मानना है कि खेती पूरी तरह मानसून पर निर्भर है.

बारिश अच्छी होने से न केवल धान की खेती को लाभ मिलेगा, बल्कि अन्य खरीफ फसलों के लिए भी यह पानी काफी उपयोगी साबित होगा. बारिश के बाद खेतों में हरियाली और रौनक लौट आई है तथा किसानों के मन में बेहतर उत्पादन की उम्मीद फिर से जाग उठी है.ग्रामीणों ने भी बारिश का स्वागत करते हुए इसे प्रकृति का वरदान बताया. उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सूखे जैसे हालात बनने लगे थे, लेकिन सोमवार की झमाझम बारिश ने पूरे क्षेत्र में राहत पहुंचाई है. अब किसानों को उम्मीद है कि मानसून आगे भी मेहरबान रहेगा और इस वर्ष कृषि उत्पादन बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें: एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, एआई लैब का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.