न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर आज छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया. इस घेराव कार्यक्रम में झारखंड ही नहीं, झारखंड के बाहर के भी छात्र शामिल हुए. सुबह से ही छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच गतिरोध देखने को मिला जिसमें छात्र और जवान दोनों घायल हुए हैं. इसी गतिरोध में जम्मू की एक छात्रा रीना जसलुटिया प्रदर्शन में गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसे इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में लाया गया है. जहां डॉक्टर उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें: पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में बदाने डैम में डूबने से 22 वर्षीय शिक्षिका की मौत