jamshedpur-himanshu-singh-murder-case-sit-arrests

हिमांशु हत्याकांड में SIT का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग हिरासत में

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार के बाहर हुई मारपीट और चापड़बाजी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस घटना में घायल हुए हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने एसआईटी का

By : Vaibhaw Vikram
हिमांशु हत्याकांड में SIT का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग हिरासत में

प्रभात कुमार/न्यूज11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार के बाहर हुई मारपीट और चापड़बाजी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस घटना में घायल हुए हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन कर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की और अब तक दो आरोपियों समेत तीन विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई हथियार, वाहनों और अन्य साक्ष्यों को भी जब्त कर लिया है. मामले में कई अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड समेत अन्य राज्यों में छापेमारी की जा रही है. 

27 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी  बार के बाहर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के साथ विशाल लोहरा उर्फ बेंदा, सोनू राम सरदार और उनके साथियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर धारदार हथियार और अन्य घातक हथियारों से दोनों युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया. 

इस हमले में हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानव आसूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनू राम सरदार और राज लोहार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घटना में शामिल तीन विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है. 

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक कुल्हाड़ी, खून के नमूने, आरोपियों की चप्पल, सीसीटीवी फुटेज, मोटरसाइकिल और तीन वाहनों को जब्त किया है. जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई में बाधा डालते हुए गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की. इस मामले में पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेजों में सीट वृद्धि के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का आकलन, भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.