अपराध

जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम किया

जुगसलाई थाना क्षेत्र से पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम किया

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है. जुगसलाई थाना क्षेत्र से पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक जिला बदर अपराधी और ड्रग्स पैडलर भी शामिल है. आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन, कई जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया है. वही सी टीएसपी ललित मिना ने कहा ये सभी एक युवक की हत्या की योजना बना रहे थे.
 
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी के पास रेलवे पुल के नीचे कुख्यात तड़ीपार अपराधी मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर मो. निजाम की हत्या की साजिश रच रहा है.  पुलिस ने छापेमारी कर मौके से मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ईदगाह मैदान के पास से पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर शिव घाट स्थित रिसाइक्लिंग प्लांट के पास छिपाकर रखा गया एक और देसी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. वहीं पटनहिया मोहल्ला मैदान के पास से एक जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा भी बरामद हुआ. जांच में यह भी सामने आया कि 19 जुलाई को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी.

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ ने स्वीकार किया कि वह ड्रग्स तस्करी से जुड़ा है और ब्राउन शुगर के करीब 15 से 16 लाख रुपये के लेन-देन तथा निजी रंजिश के कारण अपने पूर्व सहयोगी मो. निजाम की हत्या की योजना बना रहा था. वहीं आरोपी मो. शहजादा ने भी पारिवारिक विवाद और पुरानी दुश्मनी के चलते इस साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की. पुलिस के अनुसार, मो. खुर्शीद पहले से जिला बदर घोषित है. इसके बावजूद जिले में प्रवेश कर अपराध की योजना बनाने के आरोप में उसके खिलाफ झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत अलग मामला दर्ज किया गया है. वहीं पूरे मामले में जुगसलाई थाना में बीएनएस, आर्म्स एक्ट और जेसीसीए के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: ग्राम डिही मुरूप का 14 वर्षीय छात्र हॉस्टल से लापता, कई दिनों बाद भी नहीं मिला सुराग

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.