jan-shatabdi-express-7-minors-rescued-human-traffi

जन शताब्दी एक्सप्रेस से 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी के आरोप में 3 गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पटना-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 7 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें

By : Vaibhaw Vikram
जन शताब्दी एक्सप्रेस से 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी के आरोप में 3 गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
जामताड़ा/डेस्क:
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पटना-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 7 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें काम कराने के उद्देश्य से जबरन हावड़ा ले जाया जा रहा था. इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने तीन संदिग्ध मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. जीआरपी पीपी प्रभारी विमल कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को ट्रेन में बच्चों को ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. जैसे ही गाड़ी चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर रुकी, GRP और RPF की टीम ने संयुक्त रूप से जनरल कोच में छापेमारी की.

घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इजाज अंसारी, मो. सूफियान, और मो. साजिद अंसारी के रूप में हुई है. पकड़े गए तीनों आरोपी बिहार के जमुई जिले के झाझा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये तीनों आरोपी सभी 7 नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर हावड़ा की एक फैक्ट्री में बाल मजदूरी कराने के उद्देश्य से ले जा रहे थे. 

बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के हवाले कर दिया गया है, जहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है. वहीं, गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, ग्रामीण विकास और प्रशासनिक व्यवस्था पर फोकस

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.