न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है. चुनाव में पूर्व महाधिवक्ता अजित कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है. उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष ऋतु कुमार को हराकर यह पद अपने नाम किया.
कई पदों पर नए पदाधिकारियों की जीत
अध्यक्ष पद के अलावा एसोसिएशन के दूसरे महत्वपूर्ण पदों के परिणाम भी सामने आ गए हैं. उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज की है. वहीं, महासचिव पद पर नवीन कुमार विजयी रहे.
श्रेष्ठा मेहता की बड़ी जीत
कोषाध्यक्ष पद पर श्रेष्ठा मेहता ने जीत दर्ज की. बताया गया है कि उन्होंने बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया. इसके अलावा सहायक कोषाध्यक्ष पद पर आकाशदीप ने जीत हासिल की है. सचिव प्रशासनिक पद पर विकास कुमार और सचिव लाइब्रेरी पद पर भोला नाथ ओझा भी चुनाव जीतने में सफल रहे.