झारखंड कैबिनेट बैठक

कल झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, JPSC-JSSC परीक्षाओं पर रोक और आयोग में नियुक्तियों पर हो सकता है मंथन

बैठक में JPSC-JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने के आदेश पर झारखंड हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक पर चर्चा की हो सकती है.

By : Dipali Kumari
कल झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, JPSC-JSSC परीक्षाओं पर रोक और आयोग में नियुक्तियों पर हो सकता है मंथन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कल 25 अगस्त को कैबिनेट की बैठक बुलाई गयी है. कैबिनेट की यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है. बैठक में JPSC-JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने के आदेश पर झारखंड हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक पर चर्चा की हो सकती है. संभावना जताई जा रही है कि आज सोमवार को इस पर उच्च स्तर पर मंथन किया जाएगा. मालूम जो इससे पूर्व कैबिनेट की विशेष बैठक में ही 22 परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया था.

सरकार के इस फैसले से रातों-रात नौकरी गंवाने वाले हजारों कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन के बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने परीक्षा रद्द करने की घोषणा पर रोक लगा दी.

इधर, कैबिनेट की बैठक में जेपीएससी के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति पर भी निर्णय हो सकता है. एल खियांग्ते के अध्यक्ष पद तथा अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा तथा जमाल अहमद के सदस्य पद से इस्तीफा देने के बाद आयोग में ये सभी पद रिक्त हैं.

इसे भी पढ़ें: सावन की अंतिम सोमवारी:  रांची के पहाड़ी मंदिर में आस्था का सैलाब, 1000 से अधिक जवान तैनात

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.