jharkhand-ceo-k-ravi-kumar-voter-list-special-summ

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्द

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज निर्वाचन सदन से राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, उप निर्वाचन पदाधिकारियो

By : Vaibhaw Vikram
मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्द

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज निर्वाचन सदन से राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, उप निर्वाचन पदाधिकारियों और बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ ऑनलाइन माध्यम से गूगल मीट के माध्यम से बैठक की. बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र भरवाए जाने एवं इसके डिजिटाइजेशन से संम्बंधित सभी शंकाओं एवं पृच्छा को पीपीटी के माध्यम से बताया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. 

के रवि कुमार ने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिया जा रहे है. इसके साथ साथ इसे डिजिटाइजेशन के भी कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि एक भी पात्र भारतीय  नागरिक मतदाता सूची में अपन नाम जुड़वाने से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता जो 2026 के मतदाता सूची में शामिल हैं उनके नाम से गणना प्रपत्र के 2 कॉपी छपेंगे और प्रत्येक मतदाता जो अपना गणना प्रपत्र भरकर एवं हस्ताक्षर कर अपने बीएलओ अथवा ऑनलाइन माध्यम से जमा करेंगे उनका नाम 5 अगस्त के मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन में शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पदाधिकारी क्षेत्र में कार्य कर रही बीएलओ का सहयोग करें एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कार्यालय द्वारा मतदाताओं एवं निर्वाचन के विभिन्न स्टेकहोल्डर द्वारा पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान करने एवं जागरूक करने हेतु सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नों की सीरीज़ जारी किए गए हैं. इस सीरीज के तहत सभी सामान्य प्रश्नों एवं उत्तरों के माध्यम से पदाधिकारी मतदाताओं के बीच उठने वाले शंकाओं का निवारण करें. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जल्द ही इसकी तीसरी सीरीज भी जारी की जाएगी. इस अवसर पर राज्य ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित निर्वाचन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: निवेश से पहले कानून-व्यवस्था सुधारे सरकार: बीजेपी प्रवक्ता रविनाथ किशोर का हेमंत सरकार पर हमला
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.