न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स जमीन घोटाला मामले में मुख्य आरोपी शुभम साबू को झारखंड हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है. इससे पहले ACB की विशेष कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो गई थी. करीब 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले से जुड़ा यह मामला है. फर्जी वंशावली और जाली दस्तावेजों के आधार पर सरकारी जमीन खरीदने का शुभम साबू पर आरोप है. साथ ही रिम्स की प्रतिबंधित जमीन पर बहुमंजिला परियोजना विकसित करने का भी आरोप है. भू-माफिया, जमीन दलाल और सरकारी अधिकारियों के नेटवर्क का हिस्सा होने का भी आरोप है.
एसीबी ने हाई कोर्ट के निर्देश पर 28 जून, 2026 को शुभम साबू को गिरफ्तार किया था. रांची थाना कांड संख्या 01/2026 में मामला दर्ज है . मामले में अन्य आरोपी चैतन कुमार और राजेश कुमार झा को भी जमानत मिल चुकी है. न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट से जमानत मिली है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन, 1984 दंगों में उम्रकैद के सजायाफ्ता ने सफदरजंग अस्पताल लाने से पहले ली आखिरी सांस