झारखंड स्टेट टूरिज्म अवार्ड-2026

झारखंड टूरिज्म प्रोमोट करने वालों को मिलेगा सम्मान, आज से आवेदन शुरू; जानिए पूरा प्रोसेस 

पर्यटन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों के लिए राज्य सरकार ने झारखंड स्टेट टूरिज्म अवार्ड-2026 की घोषणा की है.

By : Dipali Kumari
झारखंड टूरिज्म प्रोमोट करने वालों को मिलेगा सम्मान, आज से आवेदन शुरू; जानिए पूरा प्रोसेस 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड पर्यटन को देशभर में पहचान दिलाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों के लिए राज्य सरकार ने झारखंड स्टेट टूरिज्म अवार्ड-2026 की घोषणा की है. विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को पर्यटन निदेशालय की ओर से पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें पर्यटन क्षेत्र से जुड़े संस्थानों, व्यक्तियों और संगठनों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और योगदान के लिए 18 अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा. 

आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क 

पर्यटन विभाग ने इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया आज 20 अगस्त से शुरू हो गयी है. वहीं 10 सितंबर 2026 तक इच्छुक प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

पर्यटन स्थल पर ठहरने का पैकेज 

पुरस्कार पाने वाले विजेताओं को केवल सम्मान पत्र तक सीमित नहीं रखा जाएगा. उन्हें पट्टिका, स्मृति चिह्न एवं स्मृति उपहार प्रदान किए जाएंगे. इसके साथ झारखंड के किसी प्रमुख पर्यटन स्थल पर ठहरने का पैकेज भी दिया जाएगा.

18 अलग-अलग श्रेणियां

इस बार झारखंड पर्यटन पुरस्कार में 18 अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं. इनमें होटल, रेस्टोरेंट, पर्यटन स्थल, डिजिटल प्रचार और पर्यावरण जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं. सर्वश्रेष्ठ वर्गीकृत होटल (चार/पांच सितारा व पांच सितारा डीलक्स), सर्वश्रेष्ठ बजट होटल, सर्वश्रेष्ठ गेस्ट हाउस और सर्वश्रेष्ठ होमस्टे को पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक व्यंजन रेस्टोरेंट और सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट भी सम्मान की दौड़ में शामिल होंगे.

पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए सबसे स्वच्छ पर्यटन स्थल को भी पुरस्कार दिया जाएगा. साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म ऑपरेटर और झारखंड में बाहर से पर्यटकों को लाने वाले सर्वश्रेष्ठ इनबाउंड टूर ऑपरेटर/ट्रैवल एजेंट को भी सम्मानित किया जाएगा.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी होंगे सम्मानित 

आज के समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर्यटन के प्रचार में बड़ी भूमिका निभाते हैं. इसलिए इस बार सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पर्यटन के प्रचार में डिजिटल मीडिया के सबसे अच्छे इस्तेमाल के लिए भी पुरस्कार दिया जाएगा. 
इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ MICE गंतव्य, JTDC का सर्वश्रेष्ठ होटल, पर्यटन के लिए सर्वश्रेष्ठ जिला और सर्वश्रेष्ठ प्रकाशन को भी पुरस्कार मिलेगा.

पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण

पर्यटन के साथ पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार दिया जाएगा. वहीं पर्यटकों और आम लोगों की जान बचाने और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा. इसमें सर्वश्रेष्ठ गाइड, जलाशयों में तैनात लाइफगार्ड, सुरक्षा गार्ड, पर्यटक मित्र और लोगों की जान बचाने वाले प्रबंधक शामिल हैं.

ऐसे जमा करें आवेदन

इक्छुक प्रतिभागी 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच पर्यटन निदेशालय में आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन निदेशक, पर्यटन निदेशालय, एमडीआइ भवन, द्वितीय तल, धुर्वा, के पते पर जमा करना होगा. 

पुरस्कार के लिए आवेदन करने वालों को निर्धारित प्रारूप में अपनी उपलब्धियों का 250 शब्दों का विवरण देना होगा. इसके साथ संबंधित व्यक्ति या संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीर भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करानी होगी. इसके अलावा संगठन का विवरण और संबंधित पुरस्कार श्रेणी की जानकारी देते हुए सीलबंद लिफाफा पर्यटन निदेशालय में जमा करना होगा. पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-मेल से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. श्रेणीवार आवेदन प्रारूप और दिशा-निर्देश झारखंड पर्यटन पोर्टल पर उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें: MMDR संशोधन विधेयक पर सुदेश महतो ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री को लिखा पत्र, झारखंड के हितों की रक्षा की मांग

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.