स्पष्टीकरण

15वें वित्त आयोग से झारखंड को अब नहीं मिलेगी अतिरिक्त राशि, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दी जानकारी

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट की

By : Pramod Kumar
15वें वित्त आयोग से झारखंड को अब नहीं मिलेगी अतिरिक्त राशि, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दी जानकारी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: 15वें वित्त आयोग के तहत शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) को मिलने वाले अनुदान के संबंध में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट की है.

24 जून 2026 को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 15वें वित्त आयोग की अवधि समाप्त हो चुकी है, इसलिए इसके तहत अब कोई अतिरिक्त राशि जारी नहीं की जा सकती.

पत्र के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में झारखंड में शहरी स्थानीय निकायों का विधिवत गठन नहीं होने के कारण उस वर्ष अनुदान का लाभ नहीं मिल सका था. बाद में राज्य सरकार द्वारा 22 मार्च 2026 को मंत्रालय को सूचित किया गया कि नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और सभी ULBs का गठन हो गया है. इसके आधार पर 31 मार्च 2026 को वर्ष 2023-24 के लिए टाइड (Tied) अनुदान की दूसरी किस्त 118 करोड़ रुपये तथा अनटाइड (Untied) अनुदान की दूसरी किस्त 78 करोड़ रुपये जारी कर दी गई. 

विभागीय मंत्री ने कहा कि केंद्र से इस मद में  2200 करोड रुपए मिलना था लेकिन मिला सिर्फ 196 करोड़ ही 

हालांकि पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राज्य सरकार निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा प्रस्तुत नहीं कर सकी. चूंकि 15वें वित्त आयोग का अवार्ड चक्र समाप्त हो चुका है, इसलिए अब इन वर्षों के लिए कोई राशि जारी करना संभव नहीं है.

यह भी पढ़ें: प्रेमसंस मोटर से जुड़े धोखाधड़ी मामले में डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल समेत 4 आरोपियों को अग्रिम जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.