असम बाढ़ राहत

असम बाढ़ राहत के लिए झारखंड की मदद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए तीन करोड़ रुपये, CM हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया आभार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में आई बाढ़ से निपटने के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ दिए

By : Ark Sahuliyar
असम बाढ़ राहत के लिए झारखंड की मदद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए तीन करोड़ रुपये, CM हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया आभार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है. यह राशि असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गई है, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति मिल सके.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि असम और झारखण्ड के बीच वर्षों से आत्मीय संबंध रहे हैं. सुख-दुःख के अनेक अवसरों पर दोनों राज्यों के लोगों ने एक-दूसरे का साथ दिया है. आज एक बार फिर उसी भावना का परिचय मिला है.

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने जिस आत्मीयता के साथ अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूँ. संकट के समय सहायता की राशि का अपना महत्त्व होता है, लेकिन उससे भी अधिक महत्त्व उस भावना का होता है, जो यह विश्वास दिलाती है कि हम अकेले नहीं हैं. असमवासी की ओर से मैं हेमंत सोरेन और प्रिय झारखण्डवासी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ. उनके इस स्नेह और सहयोग ने असम के अनेक परिवारों को संबल दिया है.

यह भी पढ़ें- वरिष्ठ विधायक सरयू राय से मिलने अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.