न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा वन विश्रामागार में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एमएमडीआर संशोधित विधेयक-2026 के विरोध में 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित महाधरना को सफल बनाने पर चर्चा की गई. असित मिश्रा ने कहा कि विधेयक से झारखंड के संवैधानिक अधिकारों और आर्थिक हितों पर असर पड़ेगा. राज्य के राजस्व पर प्रभाव पड़ने से गरीब, किसान, महिलाएं और युवा प्रभावित होंगे. उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में महाधरना में शामिल होने की अपील की. प्रखंड उपाध्यक्ष लंबदर कुंवर ने कहा कि विधेयक के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में मुना होता, निर्मल दुबे, अरुण बारीक, अर्जुन पूर्ति, ललित मंडी, रास बिहारी साव, गुरुचरण मंडी, मिंटू पाल, क्षितिश मुंडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
एमएमडीआर संशोधित विधेयक के विरोध में 7 सितंबर को महाधरना, झामुमो बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी ने किया ऐलान
बहरागोड़ा वन विश्रामागार में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में हुई.
संबंधित सामग्री
रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया
झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.
अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.
CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी
झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.
बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.
पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई
झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.