बयानबाजी

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर जेएमएम नेता संजीव तिवारी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी उठाई मांग

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर जेएमएम नेता संजीव तिवारी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले में जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है. इसी मुद्दे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपने विरोध के सुर और अधिक मुखर कर दिए हैं. इस क्रम में पलामू जिले के जाने-माने जेएमएम नेता संजीव तिवारी ने आयोजित प्रेस वार्ता में छात्र आंदोलन और देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया.

उन्होंने कहा कि नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर छात्र लंबे समय से निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बजाय उन पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस ने बेहद सख्ती बरती. उनके अनुसार, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जो अत्यंत निंदनीय है.

संजीव तिवारी ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और छात्रों की आवाज को बल प्रयोग के जरिए दबाने का प्रयास कतई उचित नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जेएमएम पार्टी शुरू से ही छात्रों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों की हर लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ उनका साथ देती रहेगी.

संजीव तिवारी ने केंद्र सरकार के समक्ष मांग रखी कि नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, पूरे मामले की जिम्मेदारी तय की जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें. उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और धांधलियों से युवाओं का भविष्य और व्यवस्था से उनका भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है. इसलिए सरकार को बिना देर किए अपनी जवाबदेही तय करते हुए छात्रों को न्याय दिलाने के लिए ठोस और कड़े कदम उठाने चाहिए. उन्होंने अंत में दोहराया कि जेएमएम छात्रों के हितों से जुड़े हर मुद्दे को पूरी दमदारी से लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रहेगी और उनकी बुलंद आवाज को दबाने नहीं देगी.

यह भी पढ़ें: सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय, दो मांगें भी मानी, जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद CJP का बड़ा दावा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.