जेएमएम की बैठक

टीएसडीपीएल रायसेन कम्पनी की कार्यशैली पर जेएमएम ने उठाए सवाल, गांव-मुहल्ले में सामाजिक दायित्व ठीक से नहीं करने का आरोप

मांगें पूरी नहीं होने पर झामुमो ने कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
टीएसडीपीएल रायसेन कम्पनी की कार्यशैली पर जेएमएम ने उठाए सवाल, गांव-मुहल्ले में सामाजिक दायित्व ठीक से नहीं करने का आरोप

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क: झरखण्ड मुक्त्ति मोर्चा बारीडीह सम्पर्क कार्यलय में जमशेदपुर पूर्व नगर अध्यक्ष दलगोविंद लोहार के नेतृत्व में एक बैठक आहूत की गई थी, इस बैठक में बारिडीह मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में  कहा गया कि टीएसडीपीएल रायसेन कम्पनी परिधि के दायरे में स्थित गांव/मुहल्ले में सामाजिक दायित्व के कार्यों को पूरा नहीं कर रही है जिसको लेकर आसपास के लोगों में काफी रोष है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा कंपनी प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा. टाटा समूह की संबंधित कंपनियों में स्थानीय लोगों को काम और ठेके में प्राथमिकता देने की मांग की गई. स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम चलाने की मांग भी की. कंपनी की बहाली प्रक्रिया में 75% स्थानीय आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग.कंपनी प्रबंधन से इन मांगों पर 15 दिनों के भीतर सूचना देने को कहा गया है. मांगें पूरी नहीं होने पर झामुमो ने कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें: कांवड़ियों की सेवा करने बाबा धाम के लिए रवाना हुआ श्रीशिव स्वास्थ्य और शिक्षा सेवा ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.