धरना-प्रदर्शन

खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का मोर्चा, गणेश महाली ने धरना-प्रदर्शन की रणनीति पर किया मंथन

नेताओं ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा झारखंड की पहचान और अधिकार से जुड़ा विषय है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का मोर्चा, गणेश महाली ने धरना-प्रदर्शन की रणनीति पर किया मंथन

मधु सूदन/न्यूज11 भारत 

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला स्थित हरि हर होटल में झामुमो सरायकेला प्रखंड एवं नगर कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह केंद्रीय सदस्य गणेश महाली की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र सरकार के खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

झामुमो नेताओं ने प्रस्तावित संशोधन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे झारखंड के खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं. नेताओं ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा झारखंड की पहचान और अधिकार से जुड़ा विषय है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी.

बैठक में सरायकेला प्रखंड परिसर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारियों की समीक्षा की गई. प्रखंड एवं नगर क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया गया.

गणेश महाली ने कहा कि झारखंड के संसाधनों और राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो मजबूती से आवाज उठाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी धरना-प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

बैठक में हरि लोहार, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: कुकड़ू में विकास की नई रफ्तार, स्वास्थ्य-शिक्षा से आधारभूत सुविधाओं तक पहुंच रहीं योजनाएं - मधुश्री महतो

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.