करमा पर्व का उल्लास

एसबीयू में छाया उल्लास, हर्षोल्लास, सांस्कृतिक और पारम्परिक प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया करमा पर्व

पारंपरिक वेशभूषा, लयबद्ध संगीत और मनमोहक नृत्य से विद्यार्थियों ने करमा पर्व की भावना व प्रकृति के प्रति आस्था को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
एसबीयू में छाया उल्लास, हर्षोल्लास, सांस्कृतिक और पारम्परिक प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया करमा पर्व

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी में करमा पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास, सांस्कृतिक उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से करमा पर्व की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया.

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने करमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी. पारंपरिक वेशभूषा, लयबद्ध संगीत और मनमोहक नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने करमा पर्व की भावना एवं प्रकृति के प्रति आस्था को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया. वहीं, विद्यार्थियों की फूल खोस की प्रस्तुति ने समारोह में उल्लास और जीवंतता का रंग भर दिया.

इस अवसर पर एमबीआईएनसीटी की प्राचार्या एवं डीन डॉ. सुबानी बाड़ा ने करमा पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों को संजोने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना आवश्यक है.

एसबीयू के एडमिनिस्ट्रेटर, नर्सिंग एवं योग आशुतोष द्विवेदी ने सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की.

इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं कुलसचिव प्रो. एस. बी. दंडीन ने भी करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है.

कार्यक्रम के अंत में एमबीआईएनसीटी की उप-प्राचार्य डॉ. मीनल श्वेता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने करमा पर्व के अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया है.

यह भी पढ़ें: चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

संबंधित सामग्री

सुन्दर प्रस्तुतियों से कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने समझाया आयुर्वेद  का महत्व, आयुर्वेद दिवस पर दी कई प्रस्तुतियां

सुन्दर प्रस्तुतियों से कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने समझाया आयुर्वेद का महत्व, आयुर्वेद दिवस पर दी कई प्रस्तुतियां

छात्र-छात्राओं ने स्लाइड व पीपीटी के माध्यम से आयुर्वेद के विभिन्न आयाम महर्षि धन्वंतरि तथा चरक के अवदान को किया साकार

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना 

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना 

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार अभियुक्त दिगम महतो और झारीराम महतो को 7-7 साल की सजा सुनाई गयी है.

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

झारखंड के प्रदीप वर्मा तथा अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने प्रदेश के नेताओं ने जताया हर्ष

चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की

ब्रजेश गंझू की मौत पर TSPC ने खोला मोर्चा, एनकाउंटर को बताया फर्जी; 24 से 26 सितंबर तक 7 जिलों में बंद का ऐलान

ब्रजेश गंझू की मौत पर TSPC ने खोला मोर्चा, एनकाउंटर को बताया फर्जी; 24 से 26 सितंबर तक 7 जिलों में बंद का ऐलान

टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की वाराणसी में हुई मौत के बाद नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है.