न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में JPSC-JSSC का मामला एक बार फिर से गरमाता नजर आ रहा है. JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने सरकार को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द JPSC के नए अध्यक्ष की नियुक्ति और भर्ती प्रक्रिया में रिफॉर्म की मांग की है.
अभ्यर्थियों ने मांग पूरी नहीं होने पर 7 अक्टूबर के बाद फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है. छात्रों ने कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन की नई रूपरेखा के साथ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा.
अभ्यर्थियों ने JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में सुधार, लंबित नियुक्तियों और परीक्षाओं को लेकर सरकार से स्पष्ट निर्णय की मांग की है.
इसे भी पढ़ें: GST घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड और बंगाल के 4 ठिकानों पर छापेमारी