न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी बीच आज सोमवार को एक बार फिर सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया है. आज दोपहर 2 बजे मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथि शाला (गेस्ट हाउस) में बैठक होगी. इस बैठक में हेमंत सोरेन सरकार की ओर से 4 मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल छात्रों से बातचीत करेगा.
छात्र संगठन ने भी बातचीत के प्रस्ताव पर सहमति जताई है, लेकिन साफ कर दिया है कि उनकी तीन प्रमुख मांगों पर सहमति के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा. छात्र नेताओं का कहना है कि अगर सरकार इन मांगों पर सकारात्मक फैसला लेती है तो बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सकता है. लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा.
छात्रों की तीन प्रमुख मांगें:
- छात्रों की पहली मांग है कि JPSC और JSSC की विवादित परीक्षाओं को रद्द किया जाए.
- दूसरी मांग है कि पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए.
- तीसरी मांग है कि जेपीएससी में व्यापक रिफॉर्म किया जाए.