जयराम महतो

JPSC आंदोलन: एक दिवसीय निर्जला उपवास पर जयराम महतो, कहा- &quotनिर्लज्ज सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा&quot

आज रविवार को डुमरी विधायक जयराम महतो छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे हैं.

By : Dipali Kumari
JPSC आंदोलन: एक दिवसीय निर्जला उपवास पर जयराम महतो, कहा- &quotनिर्लज्ज सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा&quot

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर राजधानी रांची में 16 दिनों से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच आज रविवार को डुमरी विधायक जयराम महतो छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे हैं. पुराने विधानसभा के पास निर्जला उपवास पर बैठे जयराम महतो ने कहा कि मेरे इस उपवास से निर्लज्ज सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. सरकार ने अपनी संवेदना खो दी है. उन्होंने कहा कि हम एक विधायक हैं, कम से कम यहां एक मेडिकल की टीम होनी चाहिए. 

जयराम महतो ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि परीक्षाओं में हुई धांधली से मिले पैसे में से सबसे अधिक पैसा सरकार ही कमाई है. 2 करोड़ में से 1 करोड़ तो मंत्रियों ने ही लिया होगा. मंत्री और विधायकों के सहयोगियों के ठिकानों पर छापा मारना चाहिए, वहां बहुत पैसा मिलेगा. जयराम महतो ने प्रमाण के लिए इस पूरे मामले में CBI जांच की मांग की है. 

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, आंदोलनकारी छात्रों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी राज्य सरकार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.