JPSC आंदोलन

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

By : Dipali Kumari
JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
JPSC-JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं को लेकर रांची में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच हुई वार्ता भी विफल रही, जिसके बाद छात्रों ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इसी बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

बताते चलें छात्रों के आंदोलन का आज 16 वां दिन है. वहीं देवेंद्र नाथ महतो के भूख हड़ताल का आज 8 वां दिन है. देवेंद्र नाथ महतो के अलावा भी कई छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं, जिनमें से एक छात्र राहुल की शुक्रवार सुबह तबीयत ख़राब हो गयी थी. राहुल की स्थिति बिगड़ने के बाद उसे रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. 

सुझाव के लिए ईमेल आईडी जारी 

कल शनिवार को छात्रों के दूसरे गुट से वार्ता के बाद सरकार ने इस मुद्दे पर राज्यभर के छात्रों का सुझाव लेने के लिए एक ईमेल आईडी Jpsc.jssc.feedback@gmail.com  जारी किया है. सरकार का कहना है कि जो छात्र दूर दराज से रांची नहीं आ पा रहे हैं वह अपनी शिकायत और तमाम सुझाव इस ईमेल पर साझा कर सकते हैं. छात्र ईमेल आईडी के माध्यम से सरकार तक अपना सुझाव पहुंचा सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.