न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC परीक्षा में हुई धांधली को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. तीन चरणों में सरकार के साथ हुई छात्र प्रतिनिधिमंडल की वार्ता भी विफल रही. मांगें पूरी नहीं होने पर छात्रों ने आज 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. इसके मद्देनजर कल रविवार से ही बड़ी संख्या में छात्रों का रांची आगमन शुरू हो गया है.
विधानसभा घेराव को लेकर सुबह 9 बजे पुरानी विधानसभा के पास छात्रों को जुटने के लिए कहा गया है. सुबह 9 बजे से पुरानी विधानसभा के पास छात्रों का जुटान शुरू होगा, जिसके बाद छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ेंगे. इधर प्रशासन ने भी विधानसभा घेराव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. छात्रों को रोकने के लिए विधानसभा जाने वाले सभी रास्तों में जगह-जगह बैरिकैडिंग की गयी है. साथ ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती होगी.
इसे भी पढ़ें: रांची में विधानसभा घेराव को लेकर जिला प्रशासन की अपील, 750 मीटर के दायरे में प्रदर्शन पर रोक