न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC CGL परीक्षा रद्द होने के बाद हजारों चयनित अभ्यर्थियों की एक झटके में नौकरी चली गयी. सरकार के इस फैसले से आक्रोशित नौकरी गंवाने वाले कर्मचारी बड़ी संख्या में प्रोजेक्ट भवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारियों ने आज एक बार फिर से प्रोजेक्ट भवन के गेट को ब्लॉक कर दिया है. वहीं कई चयनित अभ्यर्थी रस्सी से खुद को फांसी लगा कर प्रदर्शन कर रहे हैं.और लगतार 'फांसी दो या न्याय दो'के नारे लगा रहे हैं.
सफल अभ्यर्थी सीएम हेमंत सोरेन से परीक्षा रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस तरह परीक्षा रद्द करना समस्या का हल नहीं है. कई ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर ईमानदारी से यह नौकरी हासिल की थी. मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और उन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने गलत तरीके से नौकरी हासिल की थी. युवाओं का कहना है कि उन लोगों का क्या कसूर है, जो उनसे नौकरी छीन ली गयी.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन फटी, तीन मजदूर झुलसे