JSSC परीक्षा

आज राज्यभर में JSSC परीक्षा: सिमडेगा में होटलों का किया गया निरीक्षण

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मद्देनजर सिमडेगा शहर के विभिन्न होटलों एवं लॉज का कल शनिवार देर शाम निरीक्षण किया गया.

By : News11 Bharat
आज राज्यभर में JSSC परीक्षा: सिमडेगा में होटलों का किया गया निरीक्षण

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
आज राज्यभर में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सिमडेगा शहर के विभिन्न होटलों एवं लॉज का कल शनिवार देर शाम निरीक्षण किया गया. सिमडेगा एसपी  श्रीकांत एस खोटरे के निर्देशन में अनुमंडल पदाधिकारी सिमडेगा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से सभी जगहों का निरीक्षण किया.  

निरीक्षण के दौरान सभी होटल संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले सभी आगंतुकों का वैध पहचान पत्र लेने, आगंतुकों का अद्यतन अभिलेख संधारित करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को देने का निर्देश दिया गया. पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सभी होटल संचालकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक सहयोग करने की अपील की गई.

इसे भी पढ़ें: राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, दिनभर छाए रहेंगे बादल
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.