शिलान्यास

गढ़वा जिले के सब डिविजनल बार एसोसिएशन, नगर उंटारी भवन की न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला

अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा नया भवन, लाइब्रेरी, 200 से अधिक लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा जिले के सब डिविजनल बार एसोसिएशन, नगर उंटारी भवन की न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के सब डिविजनल सिविल कोर्ट, नगर ऊंटारी (श्री बंशीधर नगर) परिसर में सब डिविजनल बार एसोसिएशन के नए भवन के निर्माण हेतु शिलान्यास रविवार को गरिमामय समारोह के बीच किया गया. माननीय न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, न्यायाधीश, झारखंड हाई कोर्ट एवं एडमिनिस्ट्रेटिव जज, गढ़वा जजशिप ने फीता काटकर प्रस्तावित बार एसोसिएशन भवन की आधारशिला रखी.

गौरतलब है कि गढ़वा जिले में अब तक अधिवक्ताओं के लिए बार एसोसिएशन का कोई समुचित एवं स्थायी भवन उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण अधिवक्ताओं के बैठने एवं न्यायिक कार्यों से जुड़े आवश्यक कार्यों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था का अभाव बना हुआ था. अधिवक्ताओं की इस लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को देखते हुए बार एसोसिएशन भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई. इसी क्रम में भवन निर्माण हेतु शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, न्यायाधीश, झारखंड हाई कोर्ट एवं एडमिनिस्ट्रेटिव जज, गढ़वा जजशिप को आमंत्रित किया गया था.

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यायमूर्ति 25 जुलाई 2026 को गढ़वा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. अपने दौरे के क्रम में उन्होंने गढ़वा सिविल कोर्ट का निरीक्षण एवं भ्रमण भी किया, जहां जिले के विभिन्न बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सम्मानित किया.समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड उच्च न्यालय के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन भवन का निर्माण अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. भवन तक पहुंचने में वर्तमान में होने वाली असुविधा को देखते हुए पहुंच पथ सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारियों एवं आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भवन को केवल अधिवक्ताओं के बैठने तक सीमित न रखते हुए इसे सार्थक, सुविधाजनक एवं जनोपयोगी स्वरूप प्रदान किया जाना चाहिए. 

भवन में अधिवक्ताओं के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ लाइब्रेरी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी. साथ ही लगभग 200 से 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाले हॉल एवं कमरों की व्यवस्था किए जाने की बात भी कही गई. न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि पुस्तकालय जैसी सुविधाएं न्यायिक ज्ञान, अध्ययन-अध्यापन एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. बार एसोसिएशन भवन में एक समृद्ध लाइब्रेरी सहित ऐसी सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जाएगा, जिनका लाभ अधिवक्ताओं के साथ-साथ समाज के लोगों को भी मिल सके. उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक संरचना न होकर ज्ञान, न्याय और सामाजिक सरोकारों का केंद्र बने, इसके लिए सभी को सार्थक प्रयास करना चाहिए.

उन्होंने भवन तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पहुंच पथ एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि आने वाले समय में यह पूरा परिसर अधिवक्ताओं एवं आमजनों के लिए सुविधाजनक और सुगम बन सके.शिलान्यास समारोह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. झारखंड उच्च न्यालय के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी समुचित देखभाल करने का संकल्प लेते हुए कहा कि हरियाली और पर्यावरण संरक्षण स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने सब डिविजनल बार एसोसिएशन के नए भवन के निर्माण हेतु किए गए शिलान्यास को क्षेत्र के अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन में भी सहूलियत होगी.

समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने नए बार एसोसिएशन भवन के निर्माण एवं शिलान्यास के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उम्मीद जताई कि भवन के निर्माण के साथ-साथ पहुंच पथ एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास से यह परिसर आने वाले समय में अधिवक्ताओं, न्यायिक व्यवस्था और समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण साबित होगा.इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गढ़वा मनोज प्रसाद, गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा, गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सब डिविजनल बार एसोसिएशन, नगर ऊंटारी के सचिव उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौबे, बार एसोसिएशन, गढ़वा के अध्यक्ष भृगुनाथ चौबे सहित न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.