कांके डैम

रांची: लगातार बारिश से बढ़ा कांके डैम का जलस्तर, कभी भी खोला जा सकता है फाटक

कांके डैम का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है.

By : Dipali Kumari
रांची: लगातार बारिश से बढ़ा कांके डैम का जलस्तर, कभी भी खोला जा सकता है फाटक

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई प्रमुख जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. कांके डैम का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है. वहीं शहर को पेयजल उपलब्ध कराने वाले रूक्का डैम में भी पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. अगर कुछ दिन और मूसलाधार बारिश हुई, तो दोनों ही डैम के फाटक खोलने पड़ सकते हैं. खासकर कांके डैम का फाटक कभी भी खोला जा सकता है. जल संसाधन विभाग ने निचले इलाकों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है. 

25.6 फीट पहुंचा कांके डैम का जलस्तर

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कांके डैम का जलस्तर 25.6 फीट तक पहुंच गया है. इस डैम की क्षमता 28 फीट है, यानी फिलहाल यह अपनी अधिकतम क्षमता से सिर्फ 2.5 फीट कम है. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विभाग के अधिकारी डैम के जलस्तर पर निगरानी रखे हुए हैं. वहीं रूक्का डैम का जलस्तर बढ़कर 28.03 फीट हो गया है. हालांकि, इस डैम की कुल क्षमता 36 फीट है और अभी इसमें लगभग आठ फीट पानी की गुंजाइश है.

रांची में अब तक हुई 537 मिली बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल 1 जून से 7 अगस्त तक रांची में कुल 537 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. हालांकि, यह आंकड़ा सामान्य बारिश (591 मिमी) की तुलना में अभी भी 9 प्रतिशत कम है, लेकिन हाल के दिनों में हुई वर्षा ने जलाशयों को तेजी से भर दिया है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में आज भारी बारिश की संभावना, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.