न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर अग्नि प्रभावित क्षेत्र कुर्मीडीह पांडे बस्ती से कुछ दूरी खाली स्थान पर गुरुवार को देर शाम अचानक दो बड़े गोफ (धंसान) बन गए हैं और उससे तेजी से गैस निकल रहा गोफ बनने की घटना से आसपास के लोगों में दहशत और भय का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए गोफ के चारों ओर फेंसिंग (घेराबंदी) कर दी और आज गोफ की भराई BCCL प्रबंधक की उपस्थिति में की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.
(JMM नेता महादेव हासदा ने स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि बस्ती से कुछ ही दूरी पर खाली स्थान पर अचानक दो गोफ बन जाना एक गंभीर खतरा है. उन्होंने मांग की है कि बीसीसीएल प्रबंधन प्रभावित लोगों का जल्द से जल्द सुरक्षित पुनर्वास करे.
वही BCCL अधिकारी ने कहा कि कुर्मी डीह सहित आसपास के प्रभावित लोगों को पुनर्वास को लेकर सर्वे हो चुकी है इनलोगों क़ो जल्द सुरक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है. हालांकि खाली स्थान पर गोफ बना जिसकी भराई की जा रही है. उन्होंने प्रभावित लोगो से अपील की है कि भू धसान क्षेत्र से दूर रहें
यह भी पढ़ें: मानुषमुड़िया–सोनाकड़ा सड़क के शिलान्यास बोर्ड को लेकर सवाल, गलत स्थान पर लगाए जाने का आरोप