Kumar Satyam Bhardwaj's compulsory retirement quas

कुमार सत्यम भारद्वाज की अनिवार्य सेवानिवृत्ति रद्द, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई पुनर्बहाली

झारखंड उच्च न्यायालय ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के उल्लंघन को आधार बनाते हुए अंचल निरीक्षक कुमार सत्यम भारद्वाज पर लगाए गए अनिवार्य सेवानिवृत्ति के दंड को रद्द कर दिया है.

By : Vaibhaw Vikram
कुमार सत्यम भारद्वाज की अनिवार्य सेवानिवृत्ति रद्द, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई पुनर्बहाली

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क:
झारखंड उच्च न्यायालय ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के उल्लंघन को आधार बनाते हुए अंचल निरीक्षक कुमार सत्यम भारद्वाज पर लगाए गए अनिवार्य सेवानिवृत्ति के दंड को रद्द कर दिया है. अदालत के आदेश पर कुमार सत्यम भारद्वाज की पुनर्बहाली मंगलवार को गोविन्दपुर अंचल (धनबाद) में हो गई. उल्लेखनीय है कि कुमार सत्यम भारद्वाज पूर्व में खलारी अंचल में सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में सेवा दे चुके हैं. मालूम हो कि कुमार सत्यम भारद्वाज ने 24 फरवरी 2026 को जारी उस विभागीय आदेश को चुनौती दी थी, जिसके तहत उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त कर केवल दो-तिहाई पेंशन देने का निर्णय लिया गया था. 

उन पर बालूमाथ में सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत रहने के दौरान राजस्व अभिलेखों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था. सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि विभागीय जांच में आरोप सिद्ध करने के लिए किसी भी गवाह का परीक्षण नहीं किया गया. आरोप-पत्र में शामिल महत्वपूर्ण गवाहों को भी पेश नहीं किया गया और पर्याप्त साक्ष्य के बिना जांच प्रतिवेदन तैयार कर दंडादेश जारी कर दिया गया. 

अदालत ने कहा कि जब किसी विभागीय कार्रवाई का आधार विश्वसनीय साक्ष्य न हो, तब उच्च न्यायालय हस्तक्षेप कर सकता है. न्यायालय ने यह भी माना कि जांच प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं थीं और याचिकाकर्ता के साथ न्यायसंगत व्यवहार नहीं किया गया. इन्हीं आधारों पर अदालत ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश रद्द कर दिया तथा बकाया वेतन, पदोन्नति और अन्य परिणामी सेवा लाभों पर छह सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: दबंगई की हद! कागज़ात होने के बावजूद निर्माण कार्य रोकने के लिए महिला पर किया घातक हमला, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.