Laborer from Palamu goes missing after traveling t

रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गया पलामू का मजदूर लापता, दाने-दाने को तरस रहा परिवार

​पलामू जिले से एक युवक रोजगार की तलाश में मुंबई गए लेकिन एक सप्ताह से लापता हो गया हैं आपको बताते चले कि पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीहा गांव निवासी मजदूर जमुना भुइयां रोजगार की तल

By : Vaibhaw Vikram
रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गया पलामू का मजदूर लापता, दाने-दाने को तरस रहा परिवार

न्यूज11 भारत
​पलामू/डेस्क: ​
पलामू जिले से एक युवक रोजगार की तलाश में मुंबई गए लेकिन एक सप्ताह से लापता हो गया हैं आपको बताते चले कि पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीहा गांव निवासी मजदूर जमुना भुइयां रोजगार की तलाश में मुंबई गया था लेकिन पिछले एक सप्ताह से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं. इस घटना के बाद से घर पर उनकी पत्नी और मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है और वे हर पल उनके सकुशल लौटने की राह ताक रही हैं. जमुना भुइयां घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिनके लापता होने के बाद से अब परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. बिलखती हुई बेटी ने बताया कि पिता के दूर जाने के बाद अब घर में खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं बचा है.

​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, जमुना भुइयां बीते 15 मई को अपने एक रिश्तेदार श्याम भुइयां के साथ मुंबई गए थे. वहां वे मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. इसी बीच, गत 28 जून को वे अचानक अपने कमरे से कहीं चले गए और वापस नहीं लौटे. साथ में रहने वाले अन्य मजदूरों और साथियों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका. मुंबई में उनके लापता होने की खबर जैसे ही गांव में रहने वाले परिजनों को मिली, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

मजदूर के लापता होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय समाजसेवी नागमणि मेहता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने असहाय परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस के सहयोग से मजदूर की जल्द से जल्द खोजबीन कराने की मांग की है. लाचार परिजनों ने भी आम जनता से भावुक अपील की है कि यदि जमुना भुइयां के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल स्थानीय पुलिस या उनके परिवार को सूचित करने की कृपा करें.

यह भी पढ़ें: पिछड़ी जाति संघर्ष समिति ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, आरक्षण व अधिकारों की उठाई मांग
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.