अमीन प्रशिक्षण कार्यक्रम

मांडर में बड़े पैमाने पर भू-मापक (अमीन) प्रशिक्षण कार्यक्रम, बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अवसर

नवभारत निर्माण संस्थान की ओर से बड़े पैमाने पर भू-मापक यानी अमीन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है

By : Ark Sahuliyar
मांडर में बड़े पैमाने पर भू-मापक (अमीन) प्रशिक्षण कार्यक्रम, बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अवसर

न्यूज़11 भारत 
मांडर/डेस्क:
मांडर प्रखंड क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर है. नवभारत निर्माण संस्थान की ओर से बड़े पैमाने पर भू-मापक यानी अमीन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. इसका उद्देश्य पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है.

मांडर में शुरू होने जा रहे भू-मापक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकन प्रक्रिया 2 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक चलेगी. प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. प्रशिक्षण प्रभारी के मुताबिक, वर्तमान समय में भू-मापक के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं. इसी को देखते हुए युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ने की पहल की जा रही है.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामांकन के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है. एसटी-एससी वर्ग और महिलाओं के लिए 300 रुपये, जबकि सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपये नामांकन शुल्क रखा गया है.

कार्यक्रम में नामांकन के लिए मैट्रिक पास महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, मांडर पहुंचकर नामांकन कराने की जानकारी दी गई है. अगर आप भी भू-मापक का प्रशिक्षण लेकर रोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो निर्धारित तिथि के भीतर नामांकन करा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षण प्रभारी के मोबाइल नंबर 9234847865 पर संपर्क किया जा सकता है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.