राशन कार्ड

अपात्र राशन कार्डधारियों को आखिरी मौका! खुद नाम कटवाएं, वरना होगी वसूली

रांची में अपात्र लाभुकों की संख्या 36,636 है.

By : Dipali Kumari
अपात्र राशन कार्डधारियों को आखिरी मौका! खुद नाम कटवाएं, वरना होगी वसूली

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड के लाखों अपात्र राशन कार्ड धारकों पर गाज गिरने वाली है, जिन्होंने अपनी आमदनी को छिपाकर राशन कार्ड बनवाया और गरीबों के हक़ का मुफ्त राशन उठाते रहे. केंद्र सरकार ने ऐसे लाभुकों की सूची विभाग को उपलब्ध कराते हुए इनका नाम हटाने का निर्देश दिया था और अब इस आलोक में कार्रवाई भी शुरू हो गई है.

राजधानी रांची की बात करें, तो यहां ऐसे अपात्र लाभुकों की संख्या 36,636 है. इनमें से हजारों लोगों के पास नोटिस जा चुका है और अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है. विभागीय सचिव राजेश शर्मा के अनुसार राज्य सरकार फिलहाल लाभुकों से स्वयं आगे आकर अपना नाम कटवाने की अपील करेगी. अगर लोग इसके बावजूद अपना नाम नहीं कटवाते हैं, तो फिर उन पर कार्रवाई की जाएगी. संभावना जताई जा रही है कि ऐसे लोगों से जुर्माना वसूला जा सकता है. 

बताते चलें वार्षिक आय 6 लाख से अधिक रहने पर लाभुकों को जिला प्रशासन के स्तर से नोटिस भेजा जा रहा है.  रांची के शहरी इलाकों में ऐसे लाभुकों की संख्या ग्रामीण इलाकों से कहीं अधिक है. रांची के हर वार्ड में ऐसे लाभुकों की भरमार है जो अपनी आमदनी को छिपाते हुए राशन कार्ड बनवाने में सफल हुए हैं. 
विभागीय सूत्रों के अनुसार कई लोग राशन लेते भी नहीं हैं लेकिन, आयुष्मान कार्ड जैसी जरूरतों के लिए राशन कार्ड बनवाया है. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा दाम

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.