न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा स्थित एनएच 139 फोरलेन निर्माण स्थल पर बेखौफ अपराधियों ने देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने फ्लाईओवर के पास बने मजदूरों के कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी दो मजदूर अजय हांसदा और संजय हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची में भेज दिया गया.
वहीं इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि घटना सूचना मिलते के साथ वहां घटनास्थल पर पहुंचे घटना स्थल से चार खाली खोखे और राहुल दुबे गिरोह का पर्चा बरामद हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला रंगदारी का प्रतीत होता है. हालांकि, निर्माण कंपनी ने किसी भी तरह की धमकी मिलने से इनकार किया है. पुलिस अधीक्षक ने कंपनी के अधिकारियों से सभी कर्मचारियों को एक ही स्थान पर कैंप बनाकर रखने की अपील की है ताकि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जा सके. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें: 21 अगस्त को कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, देख लें पूरी डिटेल्स