अवैध गर्भपात

देर रात मेडिकल स्टोर में छापेमारी! अवैध गर्भपात का खुलासा, स्टोर किया गया सील

सौम्या मेडिकल स्टोर में कथित रूप से अवैध गर्भपात (अबॉर्शन) कराए जाने का मामला सामने आया है.

By : Dipali Kumari
देर रात मेडिकल स्टोर में छापेमारी! अवैध गर्भपात का खुलासा, स्टोर किया गया सील

सौरभ कुमार गुप्ता/न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क:
जिला मुख्यालय स्थित चरमुहान, रेलवे स्टेशन रोड पर संचालित सौम्या मेडिकल स्टोर में कथित रूप से अवैध गर्भपात (अबॉर्शन) कराए जाने का मामला सामने आया है. कल शनिवार देर रात अवैध रूप से अबॉर्शन कराए जाने का खुलासा होने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई. मेडिकल स्टोर पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई करते हुए दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया. 

मिली जानकारी के अनुसार, दुकान में अवैध रूप से गर्भपात कराए जाने की सूचना मिलने पर उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिनेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार, अंचल अधिकारी नन्द कुमार राम, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन तथा सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मेडिकल स्टोर में छापेमारी की. 

छापेमारी के दौरान जांच टीम को मेडिकल वेस्ट मिला. प्रारंभिक जांच में मेडिकल वेस्ट के बीच भ्रूण के अवशेष मिलने की बात सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इसके बाद प्रशासन ने पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान मेडिकल स्टोर का ट्रेड लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका. साथ ही कई अन्य अनियमितताएं भी पाई गई. इन तथ्यों के आधार पर प्रशासन ने मेडिकल स्टोर को तत्काल सील कर दिया.

प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संचालकों एवं अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: PM मोदी पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में रांची के युवक पर FIR
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.