न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में लॉन्ड्री स्टाफ आज सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे. लॉन्ड्री स्टाफ ने पिछले 7 महीने से मानदेह नहीं मिलने पर आज काम ठप रखने का निर्णय लिया है. उल्लेखनीय है कि लॉन्ड्री स्टाफ के कार्य बहिष्कार से अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का कार्य बाधित हो सकता है. लॉन्ड्री कर्मियों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन को कई बार इसकी जानकारी दी गयी, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
इसे भी पढ़ें: रांची: मंडा बगीचा में देर रात शराब पार्टी में फायरिंग, एक युवक गंभीर