अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नगर निगम चुनाव के बीच धनबाद में अधिवक्ताओं की हड़ताल बदस्तूर जारी है. इस कड़ी में आज अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज करते हुए कोर्ट रोड को जाम कर दिया. वहीं झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सदस्य रिंकू भगत ने कहा कि प्रशासन ने रास्ते के नाम पर सिर्फ आश्वासन देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि एक डेलीगेशन चीफ जस्टिस के पास जायेगा और उनसे मिल कर अपनी परेशानी से अवगत कराये. वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि हमारा साथ गिरिडीह और बोकारो के अधिवक्ता दे रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें गुप्त रूप से सूचनाएं प्राप्त हो रही है कि बिना नोटरी का कागजी प्रक्रिया कर नॉमिनेशन किया जा रहा है जिसपर कार्रवाई होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जबतक अधिवक्ता के सभी मांगो को मान नहीं लिया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगा.