कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास

झारखंड सरकार की डीएमएफटी (DMFT) योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को संपन्न हुआ.

By : Ark Sahuliyar
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 
बुंडू/डेस्क:
झारखंड सरकार की डीएमएफटी (DMFT) योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को संपन्न हुआ. तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास कुमार मुंडा ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य परमेश्वरी शांडिल्य की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कलेश्वर मुंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष जमील अंसारी, नगर पंचायत बुंडू अध्यक्ष जितेंद्र उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. 

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है. अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा शिक्षण व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी. विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने के बाद छात्राओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. डीएमएफटी योजना के तहत हो रहे इस निर्माण कार्य से विद्यालय की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी और छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग और प्रशस्त होगा.
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.