JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए झारखंड के छात्रों से अपील की है.

By : Ark Sahuliyar
JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए झारखंड के छात्रों से अपील की है. उन्होंने कहा कि साथियों, पिछले 6 वर्षों के दौरान JSSC ने सहायक आचार्य के 26,001 पद, CGL के लगभग 2,200 पद, PGT के 3,120 पद और उत्पाद सिपाही के 583 पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की हैं. इन परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर नौकरी बेचे जाने और धांधली के आरोप सामने आए हैं. JPSC की 11वीं से 13वीं और 14वीं परीक्षाओं में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं.

मैं आप सभी से अपील करना चाहता हूं कि जो भी अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे हमें बताएं कि इन परीक्षाओं में क्या-क्या गड़बड़ियां हुईं, परिणाम को कैसे प्रभावित किया गया, प्रश्न पत्र कैसे रटाए गए हैं? नौकरियां कैसे बेची गई हैं?

आपके पास इससे संबंधित जो भी दस्तावेज, प्रमाण या महत्वपूर्ण जानकारी है तो उसे मुझे ई-मेल या ट्विटर/X पर डायरेक्ट मैसेज के माध्यम से अपने मोबाइल नंबर के साथ भेजें, ताकि आपकी आवाज और आपकी लड़ाई को हम सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठा सकें और सरकार को मजबूर करें कि इन तमाम परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो. Email - yourbabulal@gmail.com