न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर परीक्षा सुधार समिति से JSSC के प्रभारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार को तत्काल हटाने एवं उनकी भूमिका की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है. बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सुधार समिति व्यवस्था को शुद्ध करने के लिए बनाई गई है, संदिग्ध भूमिका वाले अधिकारियों को संरक्षण देने के लिए नहीं. यदि सरकार वास्तव में पारदर्शिता चाहती है, तो उसे सबसे पहले इस घोर विरोधाभासी निर्णय को वापस लेकर स्वच्छ, पारदर्शी एवं ईमानदार सदस्यों को शामिल करनी चाहिए.


यह भी पढ़ें- विधायक जनार्दन पासवान बने झारखंड लोजपा (R) के प्रदेश अध्यक्ष