वरिष्ठ नागरिक दिवस

पिपरवार के लुकैया में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की दी गई जानकारी

शिविर में अधिकार मित्र शिव कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का पूरा अधिकार है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पिपरवार के लुकैया में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की दी गई जानकारी

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देश पर पिपरवार क्षेत्र के ग्राम लुकैया में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.शिविर का आयोजन अधिकार मित्र शिव कुमार के नेतृत्व में किया गया.इस दौरान ग्रामीणों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार,सरकारी योजनाओं और कानूनी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. शिविर में अधिकार मित्र शिव कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का पूरा अधिकार है.उन्होंने कहा कि बुजुर्ग स्वयं को अकेला न समझें, क्योंकि जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार तत्पर है.

वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपलब्ध सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया.इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाने के उद्देश्य और इसकी शुरुआत के संबंध में भी जानकारी दी गई. साथ ही सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई. विशेष रूप से वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य सरकारी लाभों का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया.शिविर में नशा मुक्ति को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया. ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई.

उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प कराया गया.अधिकार मित्र ने वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी भी कानूनी समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर पात्र व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया.

यह भी पढ़ें: ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर अंजुमन कमेटियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.