जागरूकता कार्यक्रम

धावाचिता पंचायत सचिवालय में डालसा की विधिक जागरूकता कार्यशाला, ग्रामीणों को मिली मुफ्त कानूनी सहायता

कार्यशाला में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
धावाचिता पंचायत सचिवालय में डालसा की विधिक जागरूकता कार्यशाला, ग्रामीणों को मिली मुफ्त कानूनी सहायता

न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: गुरुवार को बाघमारा प्रखंड अंतर्गत राजगंज धावाचिता पंचायत सचिवालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से एक दिवसीय विधिक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देना था.

कार्यशाला में डालसा के एलएडीसीएस (LADCS) अधिवक्ता नीरज गोयल ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि जिन बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम है और जिनके पिता का निधन हो चुका है, उन्हें पात्रता के आधार पर प्रति माह 4,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है. उन्होंने कहा कि लोग न्याय एवं कानून से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति, जो न्यायालय में मुकदमा लड़ने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें डालसा की ओर से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया पति   मनसा राम मुर्मू, उपमुखिया हुबलाल महतो, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, जेएसएलपीएस की गुड़िया देवी एवं सीता देवी, रामलाल किस्कू, नंदकिशोर महतो तथा दिलीप मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला समिति भुरकुंडा थाना ग्राउंड द्वारा बैठक बुलाकर लिया मेला लगाने का निर्णय

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.